-शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा, वाहन चालक गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक दुखद खबर है। जहां शादी समारोह से लौट रहे दो बच्चों को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती शाम 11 वर्षीय अराध्य व 12 वर्षीय कार्तिक शादी समारोह से लौट कर बद्रीनाथ हाईवे में गुलाबराय के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक मैक्स वाहन संख्या यूके 13 टीए 0277 ने बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी।
वाहन की टक्कर से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो पड़े। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल अराध्य की स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अराध्य की हायर सेंटर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इंस्पेक्टर जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।