सीएम धामी ने जताया शोक, शहीद के गांव व इलाके में गमगीन माहौल
नैनीताल: जम्मू के राजौरी में उत्तराखंड के संजय बिष्ट की शहादत हुई है। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। संजय बिष्ट 19 कुमाऊं 9 पैरा में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वो घायल हुए थे।
संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता बिलखता छोड़ गए है।
संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल एमएलए सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने संजय बिष्ट की शहादत पर शोक जताया है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News








