Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

हत्या या आत्महत्या! उत्तराखंड के रहने वाले आर्मी जवान का पेड़ से लटका मिला शव, छुट्टी पर आने वाले थे घर

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के रहने वाले एक आर्मी जवान का शव झारखंड के रांची में मिला है। आर्मी के जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड का मनोज कुमार सिंह के रूप में की गई है।

 

घटना रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मनोज की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में थी। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह रांची आए थे और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे। आज सुबह स्थानीय लोगों ने उनका शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर डोरंडा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।

आर्मी जवान का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है। शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव के ऊपरी हिस्से का कपड़ा भी गायब मिला है। मामले में साजिश की आशंका को देखते हुए रांची पुलिस ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम को बुलाकर भी जांच करवाई है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज कुमार ने छुट्टी का आवेदन दिया था। छुट्टी मंजूर भी कर ली गई थी और गुरुवार की दोपहर 12 उन्हें ट्रेन से उत्तराखंड जाना था। आर्मी के अनुसार उन्हें रांची पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि मनोज कुमार सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …