Breaking News

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर BJP ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सांसद कार्यालय में भाजपा की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू तथा संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी एवं अर्जुन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी रथ यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। रथ यात्रा ग्रामीण इलाकों से नगर में प्रवेश करेगा। सभी को जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी।

नगर प्रभारी जिला मंत्री दीपक साह ने कहा कि इस यात्रा से सभी वर्गों को लाभ होगा। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केन्द्रीय योजनाओं कि जानकारी मिलेगी।

अमित साह मोनू ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं के पंजीकरण की जानकारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

 

बैठक में नगर प्रभारी दीपक साह, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, कृष्णा सिंह, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नरेंद्र बिष्ट, चंदन रावत, अजय वर्मा, अशोक गोस्वामी, चंद्रा जोशी, दीक्षांत पवार, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, मनीष जोशी, आशीष कुमार, तारा जीना, रेखा आर्या, भावना तिवारी, पीयूष कुमार, ममता साह, नेहा उप्रेती, पंकज जोशी समेत कई कार्यकर्ता मोजूद रहे।

 

 

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …