अल्मोड़ा: गुरुवार देर शाम अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे में चौसली के पास एक सड़क हादसा हो गया। लोधिया बैरियर से आगे कालिका मंदिर, चौसली के पास विपरीत दिशा से आ रही दो कारो की टक्कर हो गयी। सूचना के बाद कोतवाली अल्मोड़ा से पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।
धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश परिहार ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है। दोनो कार चालको को कोतवाली लाया गया है। फिलहाल घटना के संबंध में चालको से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें
Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए अपने जिले का हाल
India Bharat News Latest Online Breaking News