अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र के इस आत्मघाती कदम के बाद एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक सरकार की आली स्थित एसएसजे कैंपस के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में एक छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। आज सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो हास्टल के दूसरे छात्रों ने खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे में लटका हुआ था। आनन फानन मे छात्रों ने इसकी सूचना एसएसजे विवि परिसर प्रशासन को दी।
सूचना के बाद कोतवाली अल्मोड़ा व बेस चौकी पुलिस मौके पर हॉस्टल पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़ पुलिस ने कमरे में पहुंची। लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छात्र का नाम मानव बिष्ट बताया जा रहा है। जो कि बीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र है और नैनीताल जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक का रूममेट इन दिनों घर गया हुआ था, वह कमरे में अकेले था। पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र ने कल रात ही यह खौफनाक कदम उठा लिया हो।
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मां को लेकर भावुक बातें लिखी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
खबर में अपडेट जारी….
India Bharat News Latest Online Breaking News