Breaking News

Uttarakhand: यहां संदिग्धावस्था में मिला युवती का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

–पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के बाद फैली सनसनी

ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ढालवाला से लापता हुई युवती का शव जली हुई अवस्था में ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देहरादून रोड के जंगल में मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या है, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुनि की रेती थाना पुलिस अपने क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय विनीता भण्डारी की तलाश में देहरादून रोड के जंगलों में पहुंची। इस दौरान पुलिस को एक जली अवस्था में शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लापता विनीता के परिजनों को मौके पर बुलाया। उन्होंने शव को देखने के बाद उसकी पहचान विनीता के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू करते हुए शव का पंचनामा भर और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना स्थल पर काफी कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। इसलिए देहरादून और हरिद्वार से फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई। फॉरेंसिक की टीम ने जांच के लिए काफी सारे नमूने एकत्रित कर लिए हैं।

परिजनों का कहना है कि 4 दिसंबर को विनीता घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आज विनीता का शव मिला है।

वहीं नरेंद्र नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्मिता ममगाई ने बताया कि विनीता के लापता होने की सूचना परिजनों के द्वारा 4 दिसंबर को पुलिस को मिली। जिसके बाद से पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोन लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश के लिए एक टीम गठित कर कांबिंग की गई। जिसके बाद आज युवती का शव जंगल से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …