Breaking News

PM मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये आयाम कर रहा स्थापित: चौहान

अल्मोड़ा: ग्रामीणों के बीच सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता पैदा करने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव—गांव पहुंच रही है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को हवालबाग विकासखंड के सैनार गांव पहुंची। जहां ग्राम प्रधान अर्जुन बिष्ट समेत अन्य ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। यात्रा में पहुंचे विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने 153 ग्रामीणों को भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास के नये आयाम ​स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आज विश्वभर में एक अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा व उपाध्यक्ष तारा जीना भी मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान मदन सिंह ​बिष्ट ने किया।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी आरती कनवाल, तलाड़ के ग्राम प्रधान विनोद कनवाल समेत विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …