अल्मोड़ा: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा अल्मोड़ा के फलसीमा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चार दिवसीय आपदा एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. आर सी पंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीआई के प्रधानाचार्य उदय राज ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सनवाल, संचालन आशीष वर्मा ने किया।
प्रशिक्षण में आईटीआई फलसीमा में अध्ययनरत 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ट्रेनरो ने आपदा कैसे आती है और उससे कैसे बचा जाता है, सीपीआर कैसे दिया जाता है। हड्डी टूटने पर शरीर के अलग—अलग अंगों में कैसे इलाज किया जाता है। सामाजिक जीवन में अपनी मर्यादाओं का ख्याल कैसे रखना चाहिए आदि का प्रशिक्षण दिया। वही, एसडीआरएफ अल्मोड़ा द्वारा रिवर क्रॉसिंग, आग दुर्घटना के बारे में बच्चों को जागरूक किया।
ट्रेनरों में डॉ दिव्यांकी, शंकर दत्त भट, डॉ जे सी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा व मोहन कांडपाल आदि शामिल रहे। इस दौरान विनीत बिष्ट, दीप जोशी, मनोज भंडारी समेत स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News