अल्मोड़ा: प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में हर वर्ष की भांति इस बार भी लकी ड्रा स्कीम आयोजित की गई। बीते रविवार को कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिष्ठान में लकी ड्रा की घोषणा हुई। जिसमें कई लोगों ने आकर्षक व कीमती ईनाम जीते।
चौमू निवासी प्रकाश चंद्र आर्य ने पहले पुरुस्कार के रूप में 32″ की एलईडी टीवी, चितई निवासी शिवानी रावत ने दूसरे पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर जीता। जबकि तीसरे नंबर का पुरस्कार वाशिंग मशीन बाड़ेछीना के हरीश बिष्ट ने जीती। इसके अलावा 101 उपभोक्ताओं के सांत्वना पुरस्कार भी निकले। इन सभी विजेताओं को नव वर्ष में 7 जनवरी रविवार को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
प्रतिष्ठान के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि उनकी दुकान से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद पर प्रतिवर्ष उपभोक्ताओं को लकी कूपन दिए जाते हैं। जिनका दिसम्बर माह में ड्रा निकाला जाता है।
India Bharat News Latest Online Breaking News