अल्मोड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, सल्ट में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात टी आर रौथाण डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारणी के लिए हुए चुनाव में संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित हुए है। प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर जीत दर्ज करने पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के सदस्यों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डी के जोशी ने बताया कि बीते 24 दिसम्बर को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन देहरादून में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारणी के लिए हुए चुनाव में अल्मोड़ा जनपद की हिस्से में संगठन मंत्री का पद आया है। अल्मोड़ा जिले के टी आर रौथाण ने संगठन मंत्री के पद पर सर्वाधिक वोट पाकर जीत दर्ज की है।
जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि इस अधिवेशन में जिले से 5 सदस्यों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित संगठन मंत्री टी आर रौथाण संगठन हित में काम करेंगे, ऐसी उन्हें आशा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने संगठन मंत्री रौथाण को बधाई प्रेषित की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News