Breaking News

राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर हुक्का क्लब में रामलीला समेत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब की गुरुवार को हुक्का क्लब सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में यह तय किया गया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के अवसर पर हुक्का क्लब में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

संस्था के सचिव को विनीत बिष्ट ने बताया कि 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिवस को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब भव्य रूप से मनाने का प्रयास करेगा। दोपहर में भजन कीर्तन और झांकी का आयोजन किया जाएगा। वही शाम को लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के पात्र एक दिवसीय रामलीला के माध्यम से अपना समर्पण भगवान राम के प्रति दिखाएंगे। रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ के प्रसंग का मंचन किया जाएगा और फिर रामदरबार का आयोजन कर भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

बिष्ट ने बताया कि रामलीला के बाद संस्था भवन में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें 500 दीये संस्था भवन में जलाए जाएंगे। उसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के कहा कि यह दिन ऐतिहासिक दिन है और हम सबने इस दिन को बढ़चढ़ कर मनाना है। संस्था सचिव ने समस्त नगरवासियों से रात 8 बजे सभी लोग आकाश दीप आकाश में छोड़कर इस दिन को भव्य बनाने की अपील की है।

बैठक में उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, सुबोध नयाल, विजय चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अभय उप्रेती, चंद्रशेखर कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, चंदन आर्या, अजय साह, कैलाश साह, हरेंद्र वर्मा, डॉ ललित जोशी, राहुल जोशी, नीलम भट्ट, आकांशा आर्या, धैर्य बगडवाल, बरखा त्रिपाठी, मानस वाणी, हर्षित जोशी, योगेश जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

preload imagepreload image
16:09