Breaking News
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

बिग ​ब्रेकिंग:: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद


इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे के लिए राजधानी देहरादून समेत पिथौरागाढ़ और बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है।

 

 

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने 20 अगस्त यानि मंगलवार को जिले में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रहेंगे। डीएम ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

 

यहां देखें आदेश-

 

 

 

Check Also

बरसाती नाले के तेज बहाव में बही स्कूटी, अल्मोड़ा के 19 वर्षीय युवक की मौत

  पिथौरागढ़: वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर बरसाती नाले के तेज बहाव में स्कूटी समेत दो …