Breaking News
Oplus_0

भाजपा हवालबाग मंडल ने मटेला में आयोजित की कार्यशाला, सदस्यता अभियान को लेकर हुआ मंथन

 

अल्मोड़ा। भाजपा हवालबाग मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला बुधवार को मटेला में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री ललित दोसाद ने शिरकत की।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला महामंत्री ललित दोसाद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान 2024 का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर होना है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को जारी नंबर में मिस्ड काल कर सदस्य बनाना है। हर बूथ में 51 फीसदी सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

 

 

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि एक सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री की सदस्यता का नवीनीकरण कराकर सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट एवं संचालन महामंत्री मनीष बिष्ट ने किया। इस दौरान सदस्यता अभियान के संयोजक कुंदन कुमार बिष्ट एवं सदस्य सुनील नेगी ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में कैलाश गोस्वामी, सुरेन्द मेहता, जमन सिंह, पान सिंह बिष्ट, गोविंद बिष्ट, भगवान बिष्ट, सुंदर बिष्ट, दीपक नेगी, नीरज नेगी, अर्जुन बिष्ट, चन्दन रावत, भगवान रावत, विनोद कनवाल, हेम भंडारी, किशन बिष्ट, महेंद्र रावत, मनोज उपाध्याय, राजेन्द्र जोशी, दिनेश शर्मा, पान सिंह भोज, जगदीश बिष्ट के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …