अल्मोड़ा: अधिकारियों को धमकाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दोषी शिक्षकों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को उग्र रूप देंगे। धरने को राजकीय शिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया।
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मी शुक्रवार को शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां आक्रोशित कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ के सीईओ व अल्मोड़ा के डीईओ बेसिक से शिक्षकों द्वारा अभद्रता की गई। अधिकारियों को एससी एसटी केस में फंसाने की धमकी दी गई। दोनों अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बावजूद इसके आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा आरोपित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जाता है तो मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। और 17 अगस्त से सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी धरना प्रदर्शन किया जायेगा। पूर्व मण्डलीय सचिवधीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि पुलिस प्रशासन सम्बन्धित विषय पत्र तत्काल कार्यवाही करें, नहीं तो धरना प्रदर्शन उग्र रूप दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में जनपदीय सचिव मुकेश चन्द्र जोशी, मोहित कुमार पाण्डे, पुष्पा काण्डपाल, कैलाश सिंह, पंकज जोशी, दुर्गा सिंह नेगी, अवनीश पडियार, महेन्द्र सिह भोज, दीपिका मिश्रा, जगदीश सिंह, सुमित कनवाल, भुवन चन्द्र जोशी, बलवंत सिंह तड़ागी, देवेन्द्र सिंह नेगी, राजन सिंह नेगी, भुवन सिंह सांगा, सुरेन्द्र कुमार, भावना नेगी, चन्द्रशेखर पाण्डे, ज्योति आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News



