Breaking News

मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में लेवल 11 व आहरण वितरण अधिकार समेत उठाई कई मांगें

अल्मोड़ा: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उत्तराखंड की वर्चुअल बैठक में वक्ताओं द्वारा आहरण वितरण अधिकार लेवल 11 व कार्य व उत्तरदायित्व को शासन स्तर से जारी कराने, सुगम से सुगम पारस्परिक स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की मांग की गई है। साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का भी गजट नोटिफिकेशन कराने की मांग की गई है।

बैठक में सभी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी टेचन कुमार प्रजापति की मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकारों के प्रति चलाई गई मुहिम का स्वागत किया गया। कहा कि शासन द्वारा इन्हीं मांगों में से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को राजपत्रित पद की गरिमा प्रदान की गई है।

आज की बैठक की अध्यक्षता संजय नेगी व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक ने किया।

बैठक में टेचन कुमार प्रजापति, जे डी आर्या, हर्ष सिंह बिष्ट, सुरेश कश्यप विमल नौटियाल, रविन्द्र प्रसाद, उम्मेद, सुशीला रावत, दिनेश कसंवाल, जोत सिंह पयाल, रमेश नैनवाल आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …