देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है। आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं।
शासन में अपर सचिव गृह अतर सिंह की तरफ से तबादले से जुड़ी सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि अल्मोड़ा के एसएसपी को हटाए जाने को लेकर चल रहे कयास भी सच साबित हुए हैं। अल्मोड़ा के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु को हटाया गया है। उन्हें सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है।
देवेंद्र पींचा को चंपावत से हटाकर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति को पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार से हटाकर पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाया गया है। कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून से हटाकर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
प्रांतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों को भी बदला गया है।इसमें सरिता डोभाल को SP नगर देहरादून से हटाकर पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक SP सिटी, लोकजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, पंकज गैरोला को SP अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गयी है। मनोज कुमार को खंड अधिकारी, देहरादून सीबीसीआईडी की जिमेदारी दी गयी।
India Bharat News Latest Online Breaking News






