Breaking News

अल्मोड़ा में 18 जनवरी से शुरू होगी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: माँ नन्दा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के क्रम में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। महिला समिति ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान प्रदान करने वाले व विशेष रूप से खेलों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारूप तैयार किया।

 

 

बैठक में तय किया गया 7 ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जनवरी से 28 जनवरी तक एडम्स गर्ल्स इण्टर कॉलेज के मैदान में सम्पन्न की जायेगी। प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क व विवाद निस्तारण शुल्क 1-1 हजार रूपये निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता दिन में 12 बजे से सायं 3 बजे तक होगी।

विजेता, उपविजेता, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउडर, सर्वश्रेष्ठ फिलडर, सर्वश्रेष्ठ विकेट किपर, सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी ‘वूमन ऑफ द टूनामेंट’ और आकर्षक इनाम दिया जाएगा। एक खिलाड़ी एक ही टीम में प्रतिभाग कर सकती है। प्रतियोगिता में विवाद निस्तारण समिति का ही निर्णय अंतिम निर्णय माना जायेगा।

 

 

बैठक में सर्वसमिति से संस्था अध्यक्ष मीना भैसोड़ा को प्रतियोगिता का मुख्य संयोजक बनाया गया है। समिति की सचिव गीता मेहरा ने अल्मोड़ा नगर एवं उसके आस-पास की महिलाओं से इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की अपील की है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समितियां गठित की गई। जिसमें मैदान निर्देशक राजेन्द्र बोरा, कमल किशोर भट्ट, परितोष जोशी, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर को एम्पायर राजेन्द्र बोरा, मनोज सनवाल, रंजन गुरानी, यशवंत पवार, विनय विल्सन, मुख्य व्यवस्थापक मनोज वर्मा, डॉक्टर मनोज कुमार जोशी,धीरज मर्तोलिया, गोविंद महरा, किशन लाल, मनोज पवार, मेडिकल व्यवस्था में अशोक पाण्डे, तारा चन्द्र जोशी व सुरेश कर्नाटक शामिल है।

 

बैठक में समिति के सदस्य हरिता नेगी, गीता पाण्डे, प्रेमा बिष्ट, तारा भण्डारी, राजेन्द्र बोरा, मनोज वर्मा, डॉ. मनोज जोशी, ताराचन्द्र जोशी, यशवन्त पवार, रंजन गुरानी, परितोष जोशी, गोविंद महरा, अर्जुन बिष्ट एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, अभिनव महरा आदि मौजूद रहे।

 

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों में कॉल कर सकते हैं।

मो.नं- 9412909880, 9917644462, 9412092879, 9456509518, 9412952219, 9412314600

 

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत …