अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज भाजपा हवालबाग मंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व विधानसभा विस्तार सुरेश काण्डपाल ने शिरकत की। इस बैठक में आगामी लोकसभा को लेकर मंथन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा पार्टी ने 400 पार का नारा दिया। जिसे साकार करना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर कार्य करने व बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर पीएम मोदी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में सुनील बिष्ट, गोकुल मेहता, सुरेंद्र मेहता, पूरन मस्यूनी, बालम मेहता, सुंदर मटियानी, मनीष बिष्ट, प्रताप बिष्ट, जमन सिंह, राम सिंह, मनोज उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, गोपाल रॉयल, सुनील नेगी, कुंदन बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News




