Breaking News

Uttarakhand: प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां देखें आदेश

आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने जारी किया आदेश

देहरादून: अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव के तहत भव्य आयोजन किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे देखते हुए प्रदेश में पूरी जन सहभागिता के साथ भव्य कार्यक्रम किए जाएं।

 

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए। इस दिन राज्य में शराब की बिक्री नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। रघुनाथ मंदिर, देवप्रयाग में राम भजन के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

 

पिथौरागढ़ में रामेश्वर और पंचेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। चंपावत छतार स्थित राम मंदिर और शारदा घाट में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिक में राम मंदिर थीम पर आधारित झांकिया निकाली जाएंगी।

 

 

अल्मोड़ा में कटारमल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चमोली में प्रयागों और पंचबद्री में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल में कैंची धाम और नैना देवी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

यहां देखे आदेश-

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Big news

बड़ी खबर:: मेयर कैंडिडेट ने किया आत्मदाह का प्रयास, मची अफरा तफरी, जानिए पूरा मामला

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करने के विरोध …