Breaking News

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुक्का क्लब में होगी रामलीला, जलाए जाएंगे 501 दीप

 

अल्मोड़ा: अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला मंचन समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए संस्था द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला मंचन के लिए इन दिनों हुक्का क्लब में कलाकारों द्वारा रिहर्सल की जा रही है।

 

 

संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि 22 जनवरी के दिन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस दिन दोपहर में भजन कीर्तन, आरती, झाँकी, भंडारे आदि कार्यक्रम होंगे। जबकि रात में दीपोत्सव, आतिशबाजी, रामदरबार आरती के कार्यक्रम होंगे।

बिष्ट ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है इस दिन संस्था भवन में 501 दीप जलाए जाएंगे और आस पास की बाजार को सजाने का कार्य भी किया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम की तैयारी पर संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस दिन की हिन्दू समाज की वर्षो की इच्छा पूरी होने जा रही है।

इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, सुबोध नयाल, विजय चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अभय उप्रेती, चंद्रशेखर कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, चंदन आर्या, अजय साह, कैलाश साह,हरेंद्र वर्मा, डॉ ललित जोशी, राहुल जोशी, नीलम भट्ट, आकांशा आर्या, धैर्य बगडवाल, बरखा त्रिपाठी, मानस वाणी, हर्षित जोशी, योगेश जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …