Breaking News

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अल्मोड़ा का कोना-कोना हुआ ‘राममय’… दिखा उत्साह और उमंग

अल्मोड़ा: राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज सांस्कृतिक नगरी प्रभु राम की भक्ति में डूबी रही। दिनभर शहर में चारों ओर राम धुन व प्रभु राम के जयघोष से शहर का वातावरण पूरी तरह से राममय हो उठा। वही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर के मल्ला महल स्थित रामशिला मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नंदादेवी मंदिर, श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर कर्नाटकखोला, उल्का देवी मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, एनटीडी, लक्ष्मेश्वर समेत कई धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, राम कथा, सुंदरकांड, रामलीला, भंडारे समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादात में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वही, संध्या के समय दीप जलाकर व आतिशबाजी कर भगवान राम को याद किया गया।

 

 

इधर मल्ला महल स्थित श्रीरामशिला मंदिर में भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, लता बोरा, हरीश चंद्र जोशी, महेश जोशी, दिनेश मठपाल, अजय वर्मा, अशोक गोस्वामी, जगत तिवारी, महेश बिष्ट, अरविंद बिष्ट, गीता जोशी, माया जोशी, बलवंत राणा, अलका शाह, लकी वर्मा, भुवन वर्मा, दीवान बिष्ट, हिमाल शर्मा, अमन नज्जौज, राजन चंद्र जोशी, रजनी तिवारी, तारा पांडे, भावना पांडे समेत कई रामभक्त मौजूद रहे।

 

Check Also

लमगड़ा मारपीट मामला: कफल्टा कांड दोहराने की धमकी देने समेत लगाए कई गंभीर आरोप, भीम आर्मी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: लमगड़ा थाना क्षेत्र में दलित समुदाय के बारातियों से हुई मारपीट मामले ने अब …