Breaking News

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सांस्कृतिक नगरी में यहां हुई महिला रामलीला… राम जन्म समेत कई दृश्यों का किया मंचन

अल्मोड़ा: अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से आज हर जगह उत्साह का माहौल रहा। लोग दिनभर रामभक्ति में डूबे रहे। भजन-कीर्तन, रामपाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ समेत अलग—अलग कार्यक्रमों के माध्यम से रामभक्तों ने प्रभु राम को याद किया। भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की ओर से महिलाओं द्वारा मंचित एक दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस दौरान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता जन्म समेत कई रामलीला प्रसंग दिखाये गए।

महिला कलाकारों ने अपने सुंदर संवाद व अभिनय से दर्शकों को रामलीला मैदान में बांधे रखा तथा दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी। महिला रामलीला में राम का अभिनय रश्मि काण्डपाल, सीता कोमल जोशी, लक्ष्मण मेघना पाण्डे, भरत वैष्णवी जोशी, शत्रुघ्न रक्षिता अल्मिया, हनुमान मीनाक्षी जोशी, परशुराम हिमांशी अधिकारी, रावण विद्या कर्नाटक ने किया। इसके अलावा अन्य कई महिलाओं व युवतियों ने अलग-अलग पात्रों का अभिनय किया।

 

इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं आयोजक बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रभु राम की अयोष्ठा में प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर महिला रामलीला का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे कुशल गृहणी के रूप में घरों को संभालने के साथ-साथ मंच के माध्यम से समिति की इस अनोखी पहल को सार्थक करने हेतु अपना श्रेष्ठ योगदान निरन्तर प्रदान कर रही हैं। इससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा तराशने का भी मौका मिला है।

अंत में राम दरबार की आरती, 5100 दीपों से दीपोत्सव व प्रसाद वितरण के साथ इस रामलीला का समापन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेन्द्र कर्नाटक, डॉ करन कर्नाटक, हेम जोशी, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी,पूरन चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हेम पाण्डे, मोहन चंद्र काण्डपाल, मथुरा दत्त काण्डपाल, प्रकाश मेहता, सन्तोष जोशी, अनिल जोशी, डॉ गिरीश चन्द्र जोशी, गोकुलानंद जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, लीलाधर शर्मा, मोहन चंद्र कर्नाटक, नारायण दत्त तिवारी, चन्द्र दत्त जोशी, त्रिभुवन अधिकारी, चन्द्र शेखर सती, अभिषेक तिवारी, देवेन्द्र गोस्वामी, कौशल पाण्डे, प्रयाग दत्त जोशी, निखिल तिवारी, आशु रौतेला, कपिल नयाल, ललित बिष्ट, अभिनव तिवारी, ललित मोहन जनौटी, कविता पाण्डे, कंचन पाण्डे, गीता जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

breaking

संदिग्ध हालत में मंदिर के पास मिला युवती का शव, मचा हड़कंप

-पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा, शिनाख्त के प्रयास में …