Breaking News

Almora: हेड कांस्टेबल संजय कुमार का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

अल्मोड़ाः पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कांस्टेबल संजय कुमार (Head Constable, Sanjay Kumar) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हेड़ कांस्टेबल संजय कुमार का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। बीती रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।

 

 

इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

स्व. संजय कुमार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में उन्होंने हमेशा मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया।

 

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …