Breaking News

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने खत्याड़ी व बेस में 100 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

 

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जारी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रामलीला ग्राउंड खत्याड़ी, बेस, लोअर माल रोड के 112 व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

 

 

सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान हेतु सभी व्यापतियों से सुझाव भी मांगे। व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर भी खुशी जाहिर की।

सदस्यता अभियान के तहत मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, ललित कनवाल, कमल बिष्ट, दीप चंद्र जोशी, मुकेश लटवाल, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …