Breaking News

धूमधाम से मनाई गई होटल शिखर के संस्थापक स्व. जगत सिंह बिष्ट 90वीं जयंती, लोक कलाकार कृष्ण मोहन बिष्ट ‘नंदा’ को किया सम्मानित

 

अल्मोड़ा: पर्यटन, संस्कृति प्रेमी व होटल शिखर के संस्थापक स्व. जगत सिंह बिष्ट (Founder of Hotel Shikhar Late. Jagat Singh Bisht) की 90वीं जयंती आज शिखर होटल में धूमधाम से मनाई गई। जगत मोहिनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ें लोगों ने शिरकत की।

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्व. जगत सिंह बिष्ट (Late. Jagat Singh Bisht) के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पहाड़ के पर्यटन को बढ़ाने में उनके योगदान तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया।

 

 

कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारपंरिक परिधान में सजधज कर झोड़ा, छपेली व कुमाउंनी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर लोक कलाकार कृष्ण मोहन बिष्ट ‘नंदा’ को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगकर्मी नवीन बिष्ट, नारायण थापा, दयानंद कठेत, राधा तिवारी का भी सम्मान किया गया।

जगत मोहिनी फाउंडेशन की मोहनी बिष्ट व राजेश बिष्ट ने कहा कि स्व. जगत सिंह बिष्ट (Late. Jagat Singh Bisht) को पहाड़ की संस्कृति, भाषा, लोकगीत, संगीत से काफी लगाव था। वह पहाड़ में पर्यटन को विकसित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। पहाड़ की संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर स्व. बिष्ट को याद किया गया। भविष्य में इस कार्यक्रम को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जगत मोहिनी फाउंडेशन की मोहिनी बिष्ट, होटल शिखर के स्वामी व पूर्व जिलाध्यक्ष होटल एसोसिएशन राजेश बिष्ट, नीरा बिष्ट, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. एस एस पथनी, प्रो. एस ए हामिद, मनोज सनवाल, संतोश बिष्ट, मनोहर नेगी, पीतांबर पांडे, हर्ष काफर, कल्याण मनकोटी, उदय किरौला, सुनीता पांडे, हयात सिंह बिष्ट, जे सी दुर्गापाल, उपपा अध्यक्ष पी सी तिवारी, खीम सिंह बिष्ट, सपना नयाल, लता तिवारी, रोशनी वालिया, गोकुल रावत, विनीत बिष्ट, मोहन कांडपाल, संदीप नयाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …