Breaking News

लोस चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को दी गांव चलो अभियान की जानकारी

 

अल्मोडा: भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुट गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए सांग​ठनिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत सिकुड़ा में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री महेश बिष्ट व बीना नयाल मौजूद रहे। वक्ताओं ने बूथ प्रवासी, बूथ संयोजकों को गांव चलो अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर सोशल मीडिया में ग्रूप तैयार करने, प्रवास के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।

कार्यक्रम में सह संयोजक राजेंद्र लटवाल, मण्डल महामंत्री कमल अधिकारी, रविन्द्र खोलिया, भानु अधिकारी, जीवन मलवाल, राजेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, अनु. मोर्चा अध्यक्ष अशोक लाल, हिमांशु अधिकारी, दीपेन्द्र राणा, दिनेश सिजवाली, गोपाल, दीपक अधिकारी, बलवंत, अनूप बिष्ट, गोविन्द बोरा, खुशाल बोरा, उत्तम सिह, कुन्दन, अनूप, किशन भण्डारी, विनोद बिष्ट, बलवंत रावत, अनिल बिष्ट, शंकर मेहता, हिमांशु, भूपेंद्र बिष्ट, ललित खोलिया, चंदन पवार व प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …