Breaking News

BJP ने ‘लाभार्थी संपर्क अभियान’ कार्यशाला का किया आयोजन, गांव तक पैठ बनाने की तैयारी

अल्मोड़ाः मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा की ओर से अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले चार जिलों के 14 विधानसभाओं की यह कार्यशाला सुबह 11.30 से शुरू हुई। जिसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री व लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा के संयोजक व दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने शिरकत की। इसके अलावा लोकसभा सह प्रभारी दीपक मेहरा, लोकसभा संयोजक लाभार्थी सम्पर्क अभियान के गणेश भण्डारी, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक व दर्जा राज्यमंत्री रमेश गढ़िया, बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक रवि रौतेला, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष बागेश्वर इन्द्र फर्स्वाण, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी भी मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को लाभार्थी सम्पर्क अभियान की जानकारी व प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपने बुथो में जाकर केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी से सम्पर्क कर हर लाभार्थी तक पहुंचना है।

लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट ने ने अपने संबोधन में कहा कि 6 करोड़ लाभार्थी का राष्ट्रीय कार्यालय में डाटा उपलब्ध है। जिसमें 16,135 मंडलों के 25 हजार व 278 मंडल पर 53,671 कार्यकर्ता हैं। उत्तराखंड में 95,953 लाभार्थी तक सम्पर्क करना है। 9,830 लोगों को 5 जिलों में 24,8900 लाभार्थी तक पहुंचना है।

जिला अध्यक्ष रमेश बहुगूणा ने सभी जिलों, मंडलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी का आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रवि रौतेला ने किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसादए, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला आई टी संयोजक गोविंद मटेला, मिडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्य समेत सभी मंडलो के अध्यक्ष व लाभार्थी संयोजक, सह संयोजक आदि मौजूद रहे।

 

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …