Breaking News

व्यापार मंडल भवन का भव्य उद्घाटन, इनके नाम पर भवन का नाम रखने की हुई घोषणा

अल्मोड़ा: मल्ला महल के पास प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्मित भवन का उद्धघाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, निर्वतमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर व्यापार मंडल भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला संगठन द्वारा स्व. दीपचंद पांडे के नाम पर भवन का नाम रखने की घोषणा की गई। जिस पर सभी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

 

कार्यकम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी ने की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, जिला प्रभारी हरीश सोनी, जिला अध्यक्ष चमोली ईश्वरी प्रसाद मैखुरी भी उद्धघाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार और धन्यवाद किया।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी नके अपने संबोधन में व्यापारियों के हितों के लिए जो भी उचित मांगे होंगी, उन्हें सदन में उठाने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा व्यापारियों के हितों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा भविष्य में व्यापार मंडल को सहयोग देने की बात कही।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ है। व्यापारियों की जो भी मांगे व समस्याएं हैं उन्हें सरकार के स्तर से पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा 5 लाख, सांसद अजय टम्टा द्वारा 3 लाख, प्रदीप टम्टा द्वारा 3 लाख एवं मनोज तिवारी द्वारा दिए गए 5 लाख रुपए के सहयोग के लिए उनका आभार जताया एवं सरकार द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ये लोग रहे मौजूद-

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, दीप जोशी, राकेश तिवारी, प्रताप कनवाल, ललित कार्की, दीप सिंह डांगी, हेम तिवारी, दीपा साह, राजेश अलमिया, अमित साह मोनू, पीतांबर पांडे, तारु जोशी, सुनील कर्नाटक, अनीता रावत, गीता मेहरा, जया साह, अजीत कार्की, दर्शन रावत, ज्योति कपूर, कृष्ण बहादुर, हेम तिवारी, मनोहर सिंह नेगी, आशीष वर्मा, यशवंत पवार, संजय अग्रवाल, मंगल सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, राजेश पालनी, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश तिवारी, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, जिया उर रहमान, अनिल साह, अमित साह, लीला बोरा, विजय भट्ट, रेखा आर्या, अब्दुल जब्बार, अमन नज्जोन, वकुल साह, राजेंद्र तिवारी, कार्तिक साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, दीपेश जोशी, चंदन बहुगुणा, दबीर सिद्दीकी, अजय वर्मा, पवन, नीरज बोरा, आशु गोस्वामी, बलवंत राणा, कमल शाह, मणिकरण गुप्ता, कैलाश वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, अभय साह, दानिश खान, साकिब सिद्दीकी, अमन अंसारी, सलमान अंसारी, मोहम्मद बिलाल, हिमांशु जोशी, रंजन गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विक्की गुप्ता, प्रयाग जोशी, ललित मिश्रा, हिमांशु पेटशाली, अतुल पांडे, जय सहगल, कौशिक पांडे, सोनू वर्मा, मनोज गोस्वामी, दीपक कुमार, नितिन गुप्ता, अभिषेक रावत, आनंद अधिकारी, गणेश पाठक, हरीश पाठक, अरविंद जोशी, मनोज बिष्ट समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …