Breaking News

मैत्री कैरम प्रतियोगिता: इंदर बिष्ट व संजय वर्मा की जोड़ी ने जीता फाइनल मुकाबला

 

अल्मोड़ा: खजांची बाजार में चल रहे मैत्री कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में इंदर बिष्ट व संजय वर्मा (टेनी) की जोड़ी ने विवेक वर्मा व रोहित वर्मा की जोड़ी को सीधे सेटों में 30-26 व 30-19 हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

निर्णायक के रूप में अनिल सिंह बिष्ट, शरद कनौजिया, विकास कनौजिया, रोहित शाह तथा स्कॉरर के रूप में राजेश साह मौजूद रहे।

 

 

करीब 6 घंटे से अधिक समय तक चला फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। मैच देखने भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइनल को तीन सेटों में खेला जाना था, जिसे दो सेट लगातार जीते हुए इंद्र बिष्ट व संजय वर्मा की जोड़ी ने अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैत्री ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतियोगी को प्राइस मनी के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता युगल व एकल रूप में चलाई जाएगी।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के वरिष्ठ सदस्य व रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं से आपस में एकजुटता प्रदर्शित होती है। उन्होंने सभी जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा, श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रोहित शाह, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मैत्री कैरम प्रतियोगिता के संरक्षक आनंद सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा, उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन धीरज शाह ने किया। इस दौरान अभय शाह, राजेश वर्मा, विकास कनौजिया, शरद कनौजिया, राजेश साह, अनिल बिष्ट, कुवंर बिष्ट, मोहित वर्मा, प्रशांत वर्मा, युवराज बिष्ट, अमित शाह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …