Breaking News

Kedarnath dham:: इस दिन से होंगे बाबा केदार के दर्शन, कपाट खुलने की तिथि घोषित, पढ़ें पूरी खबर

 

देहरादून: हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा की गई। आज शुक्रवार 8 मार्च को ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित की गई। बाबा केदार के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे से खुल जाएंगे। साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को डोली रवाना होगी।

 

 

मंदिर समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। कपाट खुलने की तिथि आज पचकदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में तय की गई है।

12 मई को खुल रहे बदरीनाथ धाम के कपाट

चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं। बदरीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। बदरीनाथ धाम को भू वैकुंठ भी कहते हैं। ये मंदिर भगवान नारायण को समर्पित है।

 

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …