Breaking News
bjp logo

लोकसभा चुनाव 2024: सस्पेंस खत्म, BJP ने पौड़ी गढ़वाल व हरिद्वार से इन पर खेला दांव

 

देहरादून: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने लोकसभा 2024 के लिए हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा है। वही, पौड़ी सीट के बीजेपी ने अनिल बलूनी पर दांव खेला है।

 

 

दिल्ली में हुई बीजेपी सीईसी बैठक में हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर नाम फाइनल कर दिये हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिला है।

पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारा है। बलूनी को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। वे पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन संभाल चुके हैं।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …