Breaking News

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास में महिला होल्यारों ने खूब जमाया रंग, होली गीतों पर जमकर लगाए ठुमके

 

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली पूरे शबाब पर है। जहां देर रात तक होली गायन की महफिलें जम रही हैं। वही दिन में महिला होल्यारों द्वारा होली कार्यक्रम कराए जा रहे है। बुधवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के टैक्सी स्टैंड स्थित आवास में महिला होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस दौरान महिला होल्यारों ने होली गायन की शुरुआत सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक, होली खेलें गिरिजापति नंदन से की। इस दौरान होली खेले पशुपतिनाथ…, राम सिया को ब्याह जनकपुर जाना है…, खेलू राधा जी के साथ, कान्हा होली खेलूंगी तुमहीं से डट के, होली खेलें नंदलाल, रघुनंदन खेलें होली अवध पुरी में… सहित कई होली गीत गाए। साथ ही होली गीतों पर महिला होल्यारों ने जमकर ठुमकें लगाए।

 

 

कार्यक्रम में पहुंची महिला होल्यारों ने कहा कि होली त्योहार संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के साथ ही ऐसी महिलाओं को समाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर देता है, जो अकसर घरेलू कार्यों व दिनचर्या तक ही सीमित रहती हैं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, निर्मला कांडपाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, कौशल्या देवी, किरन बिष्ट, धना बिष्ट, दीपा बिष्ट, कविता वर्मा, दिव्या पंत, ललिता रौतेला, भावना पांडे, मंजू जोशी, नंदी, भगवती पाठक, बीना बिष्ट, तारा भंडारी, नीमा पांडे, इंदु अल्मियां, ममता तिवारी, माया भंडारी समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

 

Check Also

cm pushkar singh dhami

बड़ी खबर:: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों को मिल सकती हैं जगह, पढ़ें पूरी खबर

  देहरादून। वित्त मंत्री व संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक बार …