Breaking News

महिलाओं ने बैठकी होली में बिखेरे गीत-संगीत के रंग, नगर में जगह-जगह जम रही महफिल

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की जाती है। कुमाऊं में होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जाता है। यहां पर घर-घर में महिलाएं बैठकी होली, खड़ी होली, संगीत होली मनाती हैं। महिलाएं तरह-तरह के स्वांग रचकर हंसी ठिठोली करती हैं। इन दिनों सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शहर से लेकर गांव तक बैठकी व खड़ी होली की धूम मची है।

जौहरी बाजार में महिलाओं ने होली गीतों से जमाया रंग

नगर के जौहरी बाजार में सोमवार को महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें जौहरी बाजार के साथ ही नरसिंहबाड़ी, खजांची बाजार, डोबानौला, गंगोला बाजार की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला होल्यारों ने ढोलक व मंजीरे की थाप पर होली गीत गाकर बैठकी होली में समा बांध दिया। साथ ही होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया।

 

 

कार्यक्रम में मौजूद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि होली कुमाउं की संस्कृति की पहचान रही है। बैठकी होली की इस परंपरा में अनगिनत ऐसे गीत हैं, जिन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी गाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में मनोज वर्मा, सुशील साह, अजय वर्मा, धीरज साह, कैलाश वर्मा, मनोज बिष्ट, हर्ष वर्मा, संजय वर्मा, विजय चौहान, कन्नू वर्मा आदि ने सहयो किया।

महिला होल्यारों में पुष्पा वर्मा, गुंजेश्वरी वर्मा, मंजू वर्मा, सरोज वर्मा, चंद्रकला वर्मा, संगीता वर्मा, जया साह, कीर्ति साह, लक्ष्मी वर्मा, स्नेह चौहान, रीना वर्मा, कविता वर्ना, हंसा वर्ना, पुष्पा वर्मा, मुन्नी वर्मा, गीता पांडे, प्राची वर्मा, रमा वर्मा, नीतू वर्मा, शांति साह, शांति वर्मा, ममता वर्मा, नीलम वर्मा आदि मौजूद रहे।

खत्याड़ी में महिला होल्यारों ने स्वांग रच लोगों को खूब गुदगुदाया

नगर से लगे खत्याड़ी गांव में महिलाओं द्वारा अलग-अलग घरों में महिला बैठकी होली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सोमवार को मोहल्ला कौतली में पार्वती व ममता कनवाल के आवास में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जहां होली व पहाड़ी गीतों पर जमकर डांस किया वही, स्वांग रचकर महिलाओं व बच्चों को खूब गुदगुदाया।

 

 

इस दौरान कुंती कनवाल, कमला कार्की, नीमा कनवाल, हीरा कनवाल, भावना जनौटी, तारा कनवाल, लीला कनवाल, पूनम जनौटी, बिमला कनवाल, रेखा कनवाल, शांति कनवाल, कौशल्या जीना, हेमा, ज्योति, प्रमिला, लता, नीतू, दुर्गा देवी समेत कई महिलाएं मौजूद रहे।

तल्ला कसून में राधा-कृष्ण का नृत्य रहा आकृ​षण का केंद्र

तल्ला कसून में ज्योति वर्मा के आवास में महिला होली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों व महिलाओं ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें राधा-कृष्ण नृत्य व मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर महिलाओं ने कई पारंपरिक होली गीत गाये और होली गीतों पर जमकर डांस किया।

इस दौरान पर हर्षिता तिवारी, प्रेमा मेहता, शगुन त्यागी, हीना, महक, हेमलता भंडारी, तनिष्का मेहता, रूही, भूमिका भंडारी, पलक, निशा बिष्ट, विशाखा, बर्खा, मीना, सीमा, पारूल समेत कई महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

 

 

 

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …