Breaking News
Big news
Big news logo

बड़ी खबर: उत्तराखंड बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे? तारीख को लेकर यह है ताजा अपडेट

 

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर दिया गया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी माह अंत तक उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए परिणाम घोषित किये जा सकते हैं। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शिक्षा विभाग ने महज 15 दिन के भीतर पूरा किया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 27 मार्च से शुरू हुआ था।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम को इसी महीने के अंत में घोषित किए जाने की संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही हैं। शिक्षा विभाग इसी महीने 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य तय किए हुए था, लेकिन इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने से पहले की तैयारी को समय पर पूरा करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

उत्तराखंड में हाई स्कूल में 690564 और इंटरमीडिएट में 447696 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इतनी बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भी बड़ी संख्या में परीक्षक की तैनाती की गई थी। इंटरमीडिएट के लिए 1581 शिक्षकों को मूल्यांकन की तैनाती दी गई थी। इसी तरह हाई स्कूल के लिए 1993 शिक्षक इस काम में जुटे हुए थे। इसके लिए कुल 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 16 गढ़वाल मंडल और 13 कुमाऊं मंडल में रखे गए थे।

 

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …