Breaking News

LokSabha Election 2024: हल्द्वानी में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस

हल्द्वानी: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट में चुनावी माहौल को गरमाने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा ने को संबोधित किया। मिशन-2024 के इस चुनाव में योगी ने पहली बार उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। स्टार प्रचारक के लिए प्रदेश में योगी व धामी की जनससभा एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित की गई। हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है।

उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है।

योगी ने कहा कि अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने खड़ा किया था। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकार किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम को नई पहचान के साथ प्रस्तुत किया। यूपी में पहले बमबाजी होती थी। अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है। यूपी में अपराधियों को गलतफहमी होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जायेंगे। मैं उन्हें इस लायक छोडूंगा ही नहीं कि वो देवभूमि को अपवित्र कर सकें।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उत्तराखंड ने यूसीसी विधेयक बनाया तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। ये काम उत्तराखंड में पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने नहीं किया। योगी ने कहा कि, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच जो सालों से समस्याएं चली आ रही थीं उसका दोनों राज्यों के सीएम ने एक साथ बैठकर समाधान निकाला।

सीएम योगी ने कहा उत्तराखंड पीएम मोदी के प्राथमिकता में रहा है। उत्तराखंड के नदियों का पानी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायक होता है। इसके बाद अपने संबोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को चुनकर पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने जा रही ही। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के 5 सीटों पर ‘कमल’ खिलाकर पीएम मोदी को उपहार के तौर पर देना है।

बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे लोग

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक देश दुनिया में हैं। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया। नकल विरोधी कानून लागू किया, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून हम लेकर आए हैं। दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगा करने वाले भरेंगे।

Check Also

एसएसजे विवि में सेवाविस्तार को अतिथि व्याख्याताओं का धरना जारी, आत्मदाह की दी चेतावनी, उपपा ने दिया समर्थन

  अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में तैनात रहे …

preload imagepreload image
21:51