Breaking News

भाजपा का चुनाव प्रचार जारी… चितई, सिराड़, ढौरा में घर-घर जाकर मांगें वोट

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अजट टम्टा के पक्ष में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार प्रसार किया। घर-घर जाकर प्रत्याशी टम्टा के पक्ष में समर्थन मांगा।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चितई, सिराड़, ढौरा, छाना में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उससे भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्मोड़ा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचने वाली है।

इस दौरान युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रकाश बिष्ट, बूथ अध्यक्ष सरसो सुरेश लोहनी, त्रिलोक लटवाल, मंडल महामंत्री भाजपा व प्रधान ढौरा कमल सिंह अधिकारी, गोपाल चम्याल, ग्राम प्रधान बख शक्ति केंद्र प्रभारी वानर देवी देवेन्द्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष ढौरा दीपक अधिकारी, नवीन बिष्ट, शुभम चौहान, कनक पंत, दीपेंद्र राणा, भानु अधिकारी, राहुल बिष्ट, पवन जोशी, भगत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बिशन लाल, मदन बोरा, बलवंत सिंह अधिकारी, ललित सतवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …