Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत 3 लोग घायल

 

अल्मोड़ा: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला व दो पुरूष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कोटगाड़ी देवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

घटना आज करीब 4 बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलछीना से 3 किमी आगे कसान बैंड व रेख की धार के बीच सुनखाली गधेरे के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है पशुपालन विभाग के अनिल नाम के एक कर्मचारी अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। उन्हें झाड़ियों से एक महिला की चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला घायलावस्था में झाड़ियो में पड़ी मिली।

उन्होंने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी। सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस के रेसक्यू आपरेशन चलाया। अब तक पुलिस ने खाई से चार लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वही, 3 लोगों को सीएचसी धौलछीना में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस का सर्च आपरेशन जारी है।

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …