Breaking News
Oplus_131072

मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समिति की बैठक, इस ब्लाक के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष की छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष की छात्रवृत्ति भैसियाछाना विकासखंड के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी जायेगी।

मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वर्ष 2023 से प्रारम्भ की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 10 उर्तीण करने वाले मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को दो वर्षों के लिए दी जाती है। इस वर्ष के लिए नए विकासखंड के रूप में भैसियाछाना ब्लॉक का चयन किया गया जिसमें वर्ष 2024 में कक्षा 10 उत्तीर्ण हो चुके मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व यह छात्रवृत्ति लमगड़ा और हवालबाग ब्लॉक के चयनित विद्यार्थियों की दी गई है।

बैठक में तय किया गया कि जल्द ही संबंधित विकासखंड के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके विद्यालयों के माध्यम से आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। अगस्त माह में चयनप्रक्रिया पूर्ण कर छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

इस मौके पर अमन संस्था के रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, प्रभाकर जोशी, यू सी पांडे, नीरज पंत, रमेश सिंह दानू, कल्याण मनकोटी, रमाशंकर, तारा सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र पांडे, प्रमोद जोशी, नीमा कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …