इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मानसूनी बारिश हो रही है। मानसून राज्य के कुमाऊं मंडल पर विशेष मेहरबान है। जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। जहां-तहां जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुमाऊं की 81 समेत प्रदेश में 125 सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में कई दौर में अगले चार दिन भी तेज बारिश होगी।
मौसम के इन तेवरों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। नैनीताल व बागेश्वर जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए शनिवार 6 जुलाई को दोनों जिलों के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों (1 से कक्षा 12 तक) में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही दोनों जनपदों में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे।
यहां देखें आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News

