अल्मोड़ा:: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले में 8 जुलाई यानि सोमवार को सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने इसके आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, “भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून, द्वारा 07.07.2024 को दोपहर 01:30 बजे जारी पूर्वनुमान के अनुसार दिनांक 07.07.2024 से 08.07.2024 तक उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के जनपदों में पिथौरागढ़, • बागेश्वर, अल्मोड़ा चम्पावत नैनीताल, तथा उधमसिंहनगर के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07.07. 2024 से 08.07.2024 तक जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनायें घटित हो सकती है किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुए सम्भावित दृष्टिकोण से जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 08.07.2024 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः मौसम विभाग, द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 08 जुलाई 2024 को जनपद अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।”
यहां देखें आदेश-
India Bharat News Latest Online Breaking News
