Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

कोसी बाजार में अचेत अवस्था में मिला शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

अल्मोड़ा। कोसी बाजार में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम गई। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह कोसी बाजार में स्थानीय लोगों को एक अधेड़ सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में दिखाई दिया। लोगों की सूचना के बाद आपातकालीन सेवा 108 मौके पर पहुंची। और अधेड़ को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी बेस चौकी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की शिनाख्त भुवन चंद्र कांडपाल 45 वर्ष पुत्र बची कांडपाल, निवासी ग्राम ढैली, थाना अल्मोड़ा के रूप में हुई है। मृतक शराब के नशे का आदी था। पुलिस द्वारा घटना की सूचना देने के बाद मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …