Breaking News
Oplus_131072

मंत्री रेखा आर्या ने HNB स्पोर्ट्स स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण कार्यों का किया लोकार्पण, इतने करोड़ की लागत से हुआ स्टेडियम का कायाकल्प

अल्मोड़ा: देश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम का 4 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा अर्चना व फीता काटकर स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकापर्ण किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम के सौंदर्यीकरण और विकास की घोषणा की थी। इस स्टेडियम में अब तमाम प्रतियोगिताएं होने के साथ ही रेगुलर प्रैक्टिस करने वाले बच्चों व युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। ​कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, अंडर ग्राउंड टैंक, ड्रेनेज के कार्य, बाउंडरीवाल, फेंसिंग, मैदान का समतलीकरण सहित कुल सात कार्यों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जिसका शिलान्यास करती है, उसका लोकापर्ण भी होता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अल्मोड़ा का एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम है।

मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नहीं हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था। लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा। यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलो के खिलाड़ी अपने -अपने खेलो से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

मंत्री ने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की ओर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेको व्यवस्थाएं की हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है। राष्ट्रीय खेलों को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है। कहा कि हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जाने जिस और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इससे पहले अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, नरेंद्र आगरी, मनोज सनवाल, नवीन बिष्ट, हीरा कनवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान, जिला खेल अधिकारी महेश्वरी आर्या, उप जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, लता साह सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …