Breaking News
Oplus_0

‘हर ​घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने पर विमर्श, सांसद कार्यालय में हुई BJP नगर मंडल की बैठक

अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल द्वारा शनिवार को टैक्सी स्टैंड स्थित सांसद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। नगरध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता का भाव को लेकर नगर मंडल मे प्रत्येक बूथ में एवं घर-घर जाकर तिरंगा लगाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संचालन नगर महामंत्री एवं तिरंगा अभियान के संयोजक अर्जुन बिष्ट ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भंडारी, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, मनोज जोशी, तिरंगा अभियान के सहसंयोजक चंदन रावत, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, दिनेश मठपाल, आशीष गुरुरानी, अशोक गोस्वामी, भीमा पवार, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, पंकज जोशी, बबीता आर्य, संजना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …