Breaking News

धौलछीना रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, चंदन सिंह मेहरा बने अध्यक्ष

-19 सितंबर से शुरू होगी रामलीला की तालीम
-25 अक्टूबर से मंचन का प्रस्ताव पारित

 

धौलछीना। धौलछीना में श्री रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ हुई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से चंदन सिंह मेहरा को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, ललित मेहरा तथा नंदन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। दीवान सिंह मेहता को सचिव और कुंदन मेहरा को उपसचिव चुना गया।

 

इसी क्रम में मोहन सिंह जीना को कोषाध्यक्ष, जबकि राकेश मेहरा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दरवान सिंह रावत तथा सह-व्यवस्थापक की जिम्मेदारी नारायण सिंह मेहरा को सर्वसम्मति से सौंपी गई।

 

बैठक में इस वर्ष रामलीला के सफल आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से 19 सितंबर से रामलीला की तालीम शुरू करने तथा 25 अक्टूबर से रामलीला मंचन करवाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि रामलीला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा ने की। उन्होंने सभी सदस्यों से रामलीला के सफल आयोजन के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस दौरान रि. सूबेदार बिशन सिंह, आनंद सिंह, खीम सिंह, रणजीत सिंह, नंदन सिंह कार्की, अनिल कुमार जोशी, राजेंद्र बोरा, शिवराज बोरा, नत्थीराम नौटियाल, उमेश लोहनी, त्रिलोक सिंह, पूरन सिंह मेहरा, कुंदन सिंह मेहरा, राकेश मेहता, महेंद्र सिंह मेहता, गोविंद सिंह, राजू बोरा, ललित मेहरा, अनिल मेहरा, नारायण नाथ, पवन चम्याल, मोहन सिंह मेहता, ठाकुर सिंह मेहरा, गोविंद सिंह मेहता, हरीश सिंह, इंदर सिंह जड़ौत, हेमंत राणा, राजेंद्र सिंह, नंदन नैनवाल, बच्ची सिंह बोरा, राहुल मेहरा, गोपाल मेहरा,सूरज मेहरा, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

earthquake

Big breaking: उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके, यह था केंद्र

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *