Breaking News
news logo
news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ताकुला और धौलादेवी विकासखंडों से चयनित 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जायेगा।

 

समिति के मुख्य संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम 16 सितंबर को जीजीआईसी सभागार में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को कक्षा 11 और 12 में इस छात्रवृत्ति का वितरण किया जाता है। इसलिए इस बार धौलादेवी ब्लॉक के छात्रों को दूसरी बार ज​बकि ताकुला ब्लॉक के चयनित छात्रों को प्रथम छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार छात्रवृत्ति वितरण का यह पांचवा वर्ष है।

 

उन्होंने समिति के सभी सहयोगियों और समिति से जुड़े अन्य लोगों से छात्र​वृत्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Check Also

धौलछीना रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, चंदन सिंह मेहरा बने अध्यक्ष

-19 सितंबर से शुरू होगी रामलीला की तालीम -25 अक्टूबर से मंचन का प्रस्ताव पारित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *