Breaking News

करोड़ों खर्चने के बावजूद नहीं मिल रहा पानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आंदोलन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि करोड़ों रूपये खर्च करके सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत जो पेयजल लाइन डाली गयी है, वे मात्र लाईन पड़ने तक ही सीमित रह गयी है।सालों बाद भी लोगों के घरों में लगे नलों की टोंटियां सूखी पड़ी हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनता पेयजल को तरस रही है।

यहां प्रेस को जारी एक बयान में कर्नाटक ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों के कारण अब केवल हर घर नल योजना बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये खर्च होने के बाद भी भैसियाछाना, हवालबाग एवं लमगड़ा विकासखंड की जनता पेयजल के लिए तरस रही है। विभागीय अधिकारियों और सरकार ने इन योजनाओं के धरातल पर कार्य करने की सुध तक नहीं ली, जो सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों के माध्यम से लोहे के पाईप डालकर इतिश्री कर दी।

कर्नाटक ने कहा कि विभाग यदि शीघ्र इन योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण कर प्रत्येक घर में लगे नलों में जल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित नहीं करता तो वे विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …