Breaking News

अल्मोड़ा के कनारीछीना निवासी विजय राणा ने जीती CWE चैंपियनशिप, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के कनारीछीना गांव निवासी 23 वर्षीय विजय राणा ने हल्द्वानी में आयोजित सीडब्ल्यूई नाइट आफ वारियर चैंपियनशिप जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने चहेते विजय राणा को रेसलिंग करते देखने के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे।

डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर बीते शनिवार शाम हल्द्वानी के एमबी कॉलेज ग्राउंड में सीडब्ल्यूई नाइट आफ वॉरियर्स शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से 22 रेसलर ने प्रतिभाग किया था। इस फ्री स्टाइल कुश्ती में द ग्रेट खली भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हल्द्वानी पहुंचे थे। उन्होंने विजय राणा का भी भरपूर समर्थन किया। भैंसियाछाना विकासखंड के कनारीछीना निवासी विजय राणा ने जैसे ही जीत तर्ज की क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक देर रात तक कुश्ती का लाइव प्रसारण देखते रहे। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजय राणा को बधाई दी। विजय अपने पिता अर्जुन राणा व माता मुन्नी देवी के साथ ही वर्तमान में हल्द्वानी में रहते हैं। उनका परिवार कुछ समय पहले ही गांव से हल्द्वानी शिफ्ट हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल रावत, जिपंस संजय वाणी, दरवान सिंह रावत, दीवान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह नेगी, शेखर चम्याल, बसंत नेगी, मानसिंह चम्याल, कृष्ण रावल, देवेंद्र चम्याल आदि लोगों ने खुशी जताई है।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …