Breaking News
Oplus_0

भाजपाईयो ने सीएम धामी के लिए मांगी लंबी उम्र की दुआएं, विभागों में हुई कई गतिविधियां, पढ़ें पूरी खबर

 

 

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भाजपा ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां नंदादेवी में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान सीएम की दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। साथ ही महिला मोर्चा द्वारा भजन-कीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। सीएम का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने नकल विरोधी कानून, यूसीसी जैसे कई कड़े फैसले लेकर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह भविष्य में एक सफल सीएम के रूप में याद रखे जाएंगें।

यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, रंजीत भंडारी, महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, मनोज वर्मा, देवाशीष नेगी, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, लता पांडे, अमित शाह मोनू, दीक्षांत पवार, नेहा उप्रेती, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, धर्मवीर आर्य, संदीप श्रीवास्तव, चन्दन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, त्रिलोक रोतेला, आशीष उपाध्याय, संजय भट्ट, गरिमा धपोला, ममता साह, इंद्रा बिष्ट, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, माला देवी, सुनीता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ

सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की व उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए हवन यज्ञ किया। यहां जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, मंडल अध्यक्ष दयाल पांडेय, राकेश भट्ट, प्रकाश पांडे, रवि जोशी, पंकज भट्ट, कैलाश पांडे, उमेश पांडेय, हिमांशु पांडेय, अमित जोशी, कमल पांडेय आदि मौजूद रहे।

सीएम के जन्मदिन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कई सरकारी कार्यालयों समेत अन्य विभागों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा सीएम के जन्मदिन पर एलआरसाह रोड, एनटीडी, पाण्डेखोला, गणेशीगैर, राजपुरा, चौसार एवं चीनाखान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक स्वच्छता हेतु वृहद्ध अभियान वार्ड स्तर पर एवं स्कूलों में किये जायेंगे।

जिला पंचायत द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कसार देवी, चितई गोलू मंदिर और जागेश्वर धाम में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां राजकीय बालिका सदन एवं शिशु सदन में बच्चों संग सीएम का जन्मदिन मनाया गया।

Check Also

युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंताजनक: आईजी रिद्धिम अग्रवाल

अल्मोड़ा। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या चिंताजनक है। युवाओं …