Breaking News

Almora:: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार, कई व्यापारी नेता संगठन से जुड़ें, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने संगठन का विस्तार करते हुए कई व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व दिए हैं जो लगातार कई वर्षों से व्यापारी हितों में निस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं। सेराघाट क्षेत्र से प्रमोद पाण्डे, लमगड़ा क्षेत्र से सूरज रावत, द्वाराहाट क्षेत्र से कमल साह, रानीखेत क्षेत्र से अमित पाण्डे, देघाट क्षेत्र से प्रकाश पपनोई, मासी क्षेत्र से गोपाल दत्त मासीवाल, लोधिया क्षेत्र से मदन रावत को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

जिलाध्यक्ष पवार ने बताया कि कई व्यापारी नेता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में सम्मिलित हुए है। जिसमें देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या शामिल है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों व व्यापारी नेताओं के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन व ग्रामीण इकाइयों के व्यापार मंडल अध्यक्षों के सम्मलित होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसवानी, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी ने हर्ष जताया है।

Check Also

अहमदाबाद प्लेन क्रैश:: 241 लोगों की मौत, एक यात्री बचा, अमित शाह बोले- ‘एक्सीडेंट को कोई रोक नहीं सकता’

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन …